Dainik Savera Times

मलिकाअर्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई गठबंधन नेताओं की बैठक

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले आज संसद भवन परिसर में इंडिया गठबंधन के सदन के नेताओं की बैठक राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकाअर्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गठबंधन की लगभग सभी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया और संसद के दोनों सदनों में गठबंधन की रणनीति को लेकर चर्चा की। बैठक में जालंधर मुद्दों पर सरकार से चर्चा करने की मांग पर बल दिया गया।

खड़गे के संसद भवन स्थित कार्यालय में इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक में लोकसभा में द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के टी एस बालू, आरएसपी के प्रेमचंद्रन कांग्रेस के कैसी वेणुगोपाल, प्रमोद तिवारी सहित कई नेता मौजूद थे। बैठक में द्रमुक के त्रुची शिवा, कनिमोझी, सौगात राय तृणमूल , आम आदमी पार्टी (आप) के राघव चड्डा और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जॉन ब्रिटास भी मौजूद थे।

Exit mobile version