Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi के जन्मदिन के अवसर पर लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

September 17, 2023

PM Modi के जन्मदिन के अवसर पर लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

नई दिल्ली : लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन लाल किला मैदान दिल्ली में किया गया। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि हम नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत को मानते हैं | इस हेल्थ मेले से सैकड़ो दिव्यांगजन, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चे लाभान्वित हुए। मुख्य अतिथि प्रियांक कानूनगो अध्यक्ष, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और अर्जुन कुमार ने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, बैसाखी, वॉकर, व्हीलचेयर आदि सामान वितरित किया।

मेगा हेल्थ कैंप में एलप्स द्वारा निशुल्क कानों की मशीन बाटी गई। हेल्थियनस, सहगल न्यू हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य जांच, तारा संस्थान के डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन, आंखों के चश्मा निशुल्क वितरित किए गए |सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, वॉकर आदि उपलब्ध कराए गए। लव कुश रामलीला कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल, सत्य भूषण जैन, राजन चोपड़ा, राजकुमार गुप्ता, कपिल रस्तोगी, मदन अग्रवाल आदि ने स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, महिलाओं को साड़ी वितरण किया तथा इस अवसर पर विशाल भंडार का आयोजन हुआ|

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें