शिलांग: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मेघालय में पिछले 24 घंटों के दौरान भारत-बंगलादेश सीमा के पास दो अलग-अलग स्थानों से पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बंगलादेश के सुनामगंज जिले के दो घुसपैठियों को शनिवार को पूर्वी खासी हिल्स जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने पकड़ा।
ये भी पढ़ें: पंजाब को जल्द मिलेगा नया DGP: UPSC को भेजे जाएंगे 14 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम

