Mercury retrograde from June 29 : ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार और संचार का कारक माना जाता है। ऐसे में जब बुध अपनी सीधी चाल छोड़कर वक्री होते हैं, तो इसका असर जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर देखने को मिलता है। इस दौरान चीजें वैसी नहीं चलतीं जैसी हम उम्मीद करते हैं। छोटी-छोटी गलतफहमियां रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती हैं, जरूरी कामों में देरी हो सकती है और लिए गए फैसलों पर दोबारा विचार करने की नौबत आ सकती है।
इसे ऐसे समझिए जैसे जिंदगी की तेज रफ्तार सड़क पर अचानक एक स्पीड ब्रेकर आ जाए और आपको आगे बढ़ने से पहले पीछे मुड़कर देखने के लिए मजबूर कर दे। बुध का वक्री होना नए प्रयोगों से ज्यादा पुराने अधूरे कामों को पूरा करने, गलतियों को सुधारने और भविष्य की रणनीति बनाने का समय माना जाता है। इसलिए इस अवधि में जल्दबाजी से बचें, हर दस्तावेज और बातचीत को दोबारा जांचें और धैर्य बनाए रखें। आखिर बुध की यह उल्टी चाल आपकी राशि के लिए कौन-से संकेत लेकर आ रही है और किन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा? आइए जानते हैं विस्तार से। (Mercury retrograde from June 29)
घर में किसी पुरानी बात को लेकर चर्चा हो सकती है, जो शायद पहले सुलझ नहीं पाई थी। प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े बड़े मामलों में अभी कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए। घर की शांति बनी रहे, इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनों की बात को बहुत ठंडे दिमाग से सुनें। बिना सोचे-समझे जवाब देने से बचें, क्योंकि अभी आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। धैर्य ही आपकी असली ताकत है।
सफर में या जरूरी कागजों के काम में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। कोई भी ईमेल या मैसेज भेजने से पहले उसे एक बार जरूर पढ़ लेना, कहीं उसमें कोई गलती तो नहीं है। अपनी बात को घुमा-फिराकर न कहें, एकदम साफ-साफ बोलें ताकि किसी को भी किसी तरह की गलतफहमी न हो। छोटी-छोटी बातों पर अपना आपा खोने के बजाय, चीजों को सही तरीके से व्यवस्थित करने पर ध्यान दें।
बुध आपकी राशि के स्वामी हैं, तो आप पर इसका असर सबसे ज्यादा दिखेगा। पैसों का हिसाब-किताब रखते समय बहुत ध्यान रखना। अपनी बचत करने के तरीकों को एक बार फिर से देखो, कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई। कभी-कभी कोई पुराना मौका जो हाथ से निकल गया था, वह अचानक से फिर सामने आ सकता है, तो उसे हाथ से मत जाने देना। अपनी सोच को सकारात्मक रखना ही आपको इस दौर से बाहर निकालेगा।
यह सब आपकी अपनी ही राशि में हो रहा है। आप अपने भविष्य और अपने निजी लक्ष्यों के बारे में बहुत ज्यादा सोचने वाले हो। कभी-कभी भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला ले सकते हो, इसलिए कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले किसी बड़े या भरोसेमंद इंसान से सलाह जरूर ले लेना। खुद को समय दें, थोड़ा मेडिटेशन करें, इससे मन शांत रहेगा और आप बेहतर तरीके से सब कुछ संभाल पाएंगे।
आज कल आपके मन में कुछ ऐसी बातें हैं जो आप किसी से कह नहीं पा रहे या शायद आप उन्हें दबाए बैठे हैं। इस समय नया काम शुरू करने के बजाय, जो काम पहले से लटके हुए हैं, उन्हें निपटाने पर अपना पूरा ध्यान लगाइए। फालतू के खर्चों पर भी थोड़ी रोक लगा दीजिए, नहीं तो आगे चलकर परेशानी उठानी पड़ सकती है। जो भी काम आप अब तक पूरा नहीं कर पाए थे, उन्हें आज निपटाना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
आपके दोस्तों के साथ या काम के नेटवर्क में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हो सकता है किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो जाए या आपका मन उन कामों को फिर से शुरू करने का हो जो आपने बीच में छोड़ दिए थे। कोई भी बड़ा वादा करने से पहले ठंडे दिमाग से सोच लें कि क्या आप उसे निभाने की स्थिति में हैं। अपनी काबिलियत पर भरोसा जरूर रखें, लेकिन काम को जल्दबाजी में बिगाड़ें नहीं।
करियर को लेकर इस वक्त थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आॅफिस की फिक्र को घर के दरवाजे के बाहर ही छोड़ दें, क्योंकि इससे आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। अभी कोई भी बड़ा बदलाव करने के बजाय, जैसा सब कुछ चल रहा है, उसे ही बेहतर बनाने पर अपनी ऊर्जा लगाएं। कागजी कामों में बहुत चौकन्ने रहें, क्योंकि एक छोटी सी गलती आपको बाद में बड़ी मुश्किल में डाल सकती है।
पढ़ाई-लिखाई या फिर यात्राओं में कुछ नए मोड़ आ सकते हैं। जो लोग आपसे उम्र या तजुर्बे में बड़े हैं, उनकी दी हुई सलाह आपके बहुत काम आने वाली है, इसलिए उसे ध्यान से सुनें। मन को शांत रखें और चीजों को लेकर बेवजह की जिद न पालें। किसी भी काम को करने का सही ढंग तजुर्बे से ही आता है, इसलिए दूसरों की बातों को भी थोड़ा महत्व दें।
पैसों के लेन-देन, निवेश या फिर कर्ज से जुड़े मामलों में बहुत फूंक-फूंककर कदम रखें। कोई भी कागज बिना पढ़े कभी साइन न करें। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी आर्थिक फैसला आगे चलकर आप पर भारी पड़ सकता है। अपनी बात एकदम साफ रखें और मन में किसी भी तरह का भ्रम न पालें, क्योंकि स्पष्टता ही आपको नुकसान से बचाएगी।
अपने बिजनेस पार्टनर या क्लाइंट के साथ बातचीत करते समय थोड़ा धैर्य रखना बहुत जरूरी है। अगर रिश्तों में कोई पुरानी कड़वाहट है, तो उसे मिटाने का यह सबसे बढ़िया मौका है। पुरानी बातों या बहसों को पीछे छोड़कर सुलह करना ही आपके हक में रहेगा। पारदर्शिता ही वह चीज है जो आपके रिश्तों को नई मजबूती दे सकती है।
आॅफिस के कामों और अपनी सेहत को लेकर एक नया और बेहतर रूटीन बनाने की कोशिश करें। अपनी दिनचर्या में छोटे-मोटे बदलाव भी आपको आगे चलकर काफी फायदा पहुंचाएंगे। हर छोटी बात को बहुत बारीकी से देखें, ताकि बाद में आपको किसी पछतावे का सामना न करना पड़े। अपनी मेहनत और समय का सही जगह इस्तेमाल करना ही इस समय सबसे बड़ी समझदारी होगी। (Mercury retrograde from June 29)
जो लोग अभी पढ़ाई कर रहे हैं या किसी भी तरह के रचनात्मक काम से जुड़े हैं, उनके लिए यह वक्त अपने पुराने प्रोजेक्ट्स को और निखारने का है। अपनी भावनाओं को अपने काम में गहराई से उतारें, लोग आपकी मेहनत की कद्र जरूर करेंगे। यह समय कुछ नया सीखने के लिए भी काफी अच्छा है, इसलिए अपने अंदर के हुनर को और बढ़ाने की कोशिश करें।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...