
नेशनल डेस्कः मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच रविवार को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा संचालित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कम से कम 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण विमानन कंपनियां परिचालन संबंधी दिक्कतों का सामना कर रही हैं।
ये भी पढ़ें :-
सूत्रों के मुताबिक, 60 प्रस्थान और 40 आगमन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई हैं। डायल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पश्चिम एशिया में बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण पश्चिम दिशा की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में व्यवधान या समय-सारिणी में बदलाव संभव है। गौरतलब है कि डायल राष्ट्रीय राजधानी स्थित आईजीआईए का संचालन करती है। यह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है, जहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानों का संचालन होता है।
444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने की आशंका
इससे पहले नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को घरेलू एयरलाइनों की 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने की आशंका जताई थी। मंत्रालय ने शनिवार को इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर विमानन हितधारकों की तैयारियों की समीक्षा की थी। मंत्रालय ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ईरान और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों के कारण 28 फरवरी को घरेलू एयरलाइनों की 410 उड़ानें रद्द की गईं, जबकि 1 मार्च को 444 उड़ानें रद्द होने की आशंका है।
यात्रियों की सहायता के लिए विशेष निगरानी
मंत्रालय के अनुसार, यात्रियों की सहायता, एयरलाइन समन्वय और टर्मिनलों पर भीड़ प्रबंधन की कड़ी निगरानी की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है। यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष (PACR) यात्रियों की चिंताओं पर लगातार नजर रख रहा है और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...