Milk Price Hike: आम लोगों की जेब पर एक और असर पड़ा है, क्योंकि इस राज्य में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। बता दें कि Odisha State Cooperative Milk Producers’ Federation (OMFED) ने प्रति लीटर 4 रुपये तक दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। नई दरें लागू होते ही उपभोक्ताओं को अब दूध के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
नई कीमतें क्या हैं?
ताजा बढ़ोतरी के बाद राज्य में दूध की कीमतें 54 रुपये से लेकर 64 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं।
टोन्ड दूध: 50 रुपये से बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर
प्रीमियम दूध: 54 रुपये से बढ़कर 58 रुपये प्रति लीटर
गोल्ड प्रीमियम दूध: 56 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर
गोल्ड प्रीमियम प्लस: अब 64 रुपये प्रति लीटर (पहले 60 रुपये)
आधी लीटर (500 ml) के पैकेट में भी 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब टोन्ड दूध का आधा लीटर 27 रुपये और प्रीमियम दूध 29 रुपये में मिलेगा।
क्यों बढ़े दाम?
राज्य के मत्स्य और पशु संसाधन विकास मंत्री Gokulananda Mallick के अनुसार, प्रोसेसिंग और ट्रांसपोर्टेशन लागत में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। लंबे समय से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था, इसलिए अब इसे संशोधित करना जरूरी हो गया।
किसानों को भी मिलेगा फायदा
सरकार का कहना है कि इस बढ़ोतरी से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। OMFED अब किसानों से दूध अधिक कीमत पर खरीदेगा। गाय के दूध की खरीद कीमत बढ़ाकर 39.05 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। भैंस के दूध पर भी किसानों को प्रति लीटर 1.60 रुपये ज्यादा मिलेंगे।
ये भी पढ़ें…
गुणवत्ता पर नहीं होगा असर
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि कीमत बढ़ने के बावजूद दूध की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि अन्य ब्रांड्स की तुलना में OMFED के दाम अब भी प्रतिस्पर्धी हैं। कुल मिलाकर, जहां एक ओर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।