Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में हल्की बारिश की संभावना

New Delhi: Tourists visit the India Gate in New Delhi, Monday, Feb. 19, 2024. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI02_19_2024_000022A)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह पारा 14.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है, हालांकि मौसम कार्यालय ने रात में हल्की बारिश की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्र्रता 74 प्रतिशत रही। सुबह करीब नौ बजे न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

मौसम कार्यालय ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। सोमवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी (222) में था। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Exit mobile version