Site icon Dainik Savera Times

Narnaul News : अवैध खनन घोटाले में खनन विभाग का क्लर्क गिरफ्तार

file photo

file photo

नारनौल। (Narnaul News) अवैध खनन के मामले में विजिलेंस ने नारनौल में खनन विभााग के क्लर्क चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पूर्व सहायक खनन अधिकारी को पंचकूला से पकड़ा था।

कम वसूलते थे जुर्माना

यह कार्रवाई जांच के बाद की है। इसमें लाखों रुपये की हानि पहुंचाने के आरोप हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेवाड़ी और नारनौल की संयुक्त टीम इस मामले की जांच कर रही थी। जांच में खुलासा हुआ कि विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी वाहन मालिकों से मिलीभगत करके कराते थे और कम जुर्माना वसूलकर छोड़ देते थे।

लगाते थे फर्जी दस्तावेज

जांच में पता चला कि कई मामलों में पर्यावरण क्षतिपूर्ति की राशि को कम करने के लिए फर्जी शपथ पत्र और गलत कीमत के दस्तावेज लगाए। अधिकारियों ने बिना सत्यापन के इन दस्तावेजों को स्वीकार कर लिया, जिससे चार लाख के जुर्माने को 2 लाख या इससे भी कम कर दिया। इस गड़बड़ी से सरकार को करीब 21 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

17 अधिकारी-कर्मचारी मिले थे संदिग्ध

इस मामले में 17 अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। विजिलेंस की ओर से धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : बदला मौसम का मिजाज : बारिश संग बढ़ेगी गर्मी

Also Read : कबूतरबाजी में ठगी के शिकार युवक ने निगला जहर

Exit mobile version