Site icon Dainik Savera Times

मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची में भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान में अनुसंधान कार्यों का लिया जायजा

रांची: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को झारखंड की राजधानी रांची के गढ़टंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (आईसीएआर-ढ्ढढ्ढएबी) पहुंचे और संस्थान की ओर से किये जा रहे अनुसंधान कार्यों का जायजा लिया।

इस अवसर पर आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री मुंडा ने कहा,‘‘ भारत एक कृषि प्रधान देश है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे अन्नदाता किसान भाइयों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। ऐसे में इस प्रकार के संस्थान की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।’’ उन्होंने कहा कि संस्थान कृषि विकास की गति को तेज करने के लिए एकीकृत तरीके से जैव प्रौद्योगिकी की क्षमता का दोहन करने की व्यापक दृष्टि के साथ काम कर रहा है।

Exit mobile version