Site icon Dainik Savera Times

मंत्री संदीप सिंह सेक्सुअल हैरेसमेंट केस: Sonia Duhan की सरकार को चेतवानी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम

सिरसा: महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपी मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर राकांपा नेता सोनिया दुहन ने सरकार को चेतवानी दी है। उन्होंने सरकार को दस दिन का अल्टीमेटम दिया है और कहा कि अगर दस दिन में मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संदीप सिंह की हर जिले में एंट्री बंद कर दी जाएगी।

सोनिया दुहन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिहोवा में तिरंगा फहराते हुए मंत्री संदीप सिंह का विरोध किया था। इस दौरान पुलिस ने जबरदस्ती सोनिया दुहन को कार्यक्रम से दूर किया था। वहीं सोनिया दुहन ने आरोप लगाया कि, पुलिस की बजाए आम जनता ने उन्हें कार्यक्रम से दूर करते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

सोनिया दुहन ने इसके खिलाफ पुलिस को भी शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।

Exit mobile version