Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

नागर विमानन मंत्रालय ने कुशल प्रशासन एवं स्वच्छता संबंधी विशेष अभियान में हिस्सा लिया

September 28, 2024

नागर विमानन मंत्रालय ने कुशल प्रशासन एवं स्वच्छता संबंधी विशेष अभियान में हिस्सा लिया

नई दिल्ली: नागर विमानन मंत्रालय (एमओसीए) लंबित मामलों के तेजी से निपटान और अपने कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत बनाने के लक्ष्य के साथ विशेष अभियान 4.0 (2 अक्टूबर- 31 अक्टूबर 2024) में शामिल हो गया है। यह पहल शासन और प्रशासनिक दक्षता को बेहतर बनाने के लिए केन्द्र सरकार के चल रहे प्रयासों के अनुरूप है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस सिलसिले में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और इस अभियान के लिए स्पष्ट लक्ष्यों को निर्धारित किया। यह मंत्रालय इस पहल के हिस्से के रूप में स्वच्छता में सुधार और प्रशासनिक दक्षता को बेहतर करने के लिए कटिबद्ध है।

इस अभियान के प्रारंभिक चरण में, मंत्रालय ने समीक्षा के लिए 16,580 भौतिक फ़ाइलों और 2,093 इलेक्ट्रॉनिक फ़ाइलों सहित कई श्रेणियों के अंर्तगत लंबित कार्यों की पहचान की है। इस अभियान के दौरान, 283 जन शिकायतें, 100 जन शिकायत अपीलों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, अभियान के दौरान 678 स्थलों को स्वच्छता गतिविधियों के लिए लक्षित किया गया है। इस समीक्षा बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य संगठनों के प्रमुखों ने भाग लिया। मंत्रालय उन प्रमुख गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है, जो पिछली पहलों की उपलब्धियों के आधार पर, इस अभियान के सफल कार्यान्वयन में मदद करेंगी। नागर विमानन मंत्रालय विशेष अभियान 4.0 के प्रभावी कार्यान्वयन के जरिये और पारदर्शिता लाने, प्रशासनिक दक्षता को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें