Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

सूचना एवं प्रसारण मंत्रलय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया पुरस्कार-2024 के तीसरे संस्करण की घोषणा की

June 16, 2024

सूचना एवं प्रसारण मंत्रलय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया पुरस्कार-2024 के तीसरे संस्करण की घोषणा की

नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण मंत्नालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान-2024 के तीसरे संस्करण की घोषणा की है। भारत और विदेशों में योग के संदेश को फैलाने में मीडिया की सकारात्मक भूमिका और जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए मंत्नालय ने जून 2019 में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान (एवाईडीएमएस) शुरू किया था। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान-2024 के तहत, बाईस भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में तीन श्रेणियों अर्थात प्रिंट, टैलीविजन और रेडियो के तहत तैंतीस सम्मान प्रदान किए जाएंगे :

  1. ‘अखबारों में योग पर सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज’ श्रेणी के तहत प्रदान किए जाएंगे।
  2. ‘इलैक्ट्रॉनिक मीडिया (टीवी) में योग पर सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज’ श्रेणी के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे।
  3. ‘इलैक्ट्रॉनिक मीडिया (रेडियो) में योग पर सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज’ श्रेणी के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : हर साल 21 जून को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, दुनिया भर में स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक जन आंदोलन का अलग जगाया है। शारीरिक, मानिसक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए इसके समग्र दृष्टिकोण ने महत्वपूर्ण रु चि पैदा की है, जिससे यह एक वैश्विक आयोजन बन गया है। भारत और विदेश दोनों में योग के संदेश को बढ़ाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए, इस प्राचीन परंपरा और इसके कई लाभों को बढ़ावा देने में मीडिया की अपार शिक्त और जिम्मेदारी को मान्यता प्रदान करना महत्वपूर्ण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें