Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनाव के पहले घोटाले छिपाने के लिए लगवाई गई मंत्रालय में आग : Jitu Patwari

March 9, 2024

लोकसभा चुनाव के पहले घोटाले छिपाने के लिए लगवाई गई मंत्रालय में आग : Jitu Patwari

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राज्य सचिवालय के मुख्यालय ‘वल्लभ भवन’ में आज आग लगने के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के पहले हजारों करोड़ रुपए का घोटाला छिपाने के लिए ये आग लगवाई गई है। पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार वल्लभ भवन के एक तल पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वल्लभ भवन के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान पटवारी ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि लगातार ऐसे विभागों में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं, जिन पर घोटालोंं के सर्वाधिक आरोप हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें