Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

यहां जन्मा 4 हाथ-पैर वाला ‘चमत्कारी बच्चा’! हर कोई देखकर हैरान… डॉक्टरों ने कही यह बात

November 13, 2023

यहां जन्मा 4 हाथ-पैर वाला ‘चमत्कारी बच्चा’! हर कोई देखकर हैरान… डॉक्टरों ने कही यह बात

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक अजीब-गरीब मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर निवासी इरफान की प­त्नी को 6 नवंबर को एक शिशु को जन्म दिया, जिसके 4 हाथ और 4 पैर हैं। असामान्य बच्चे को इलाज के लिए मेरठ के लाल लाजपतराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

बच्चे के पिता इरफान ने बताया कि 6 नवंबर को करीब 3:30 बजे उनकी प­त्नी ने बच्चे को घर पर ही जन्म दिया। उसे बताया गया कि बच्चे के 4 हाथ और 4 पैर हैं। बाद में वह बच्चे को लेकर मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

 

मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्चा

मेरठ मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ और विभागाध्यक्ष डॉ. नवरतन गुप्ता ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला ने 6 नवंबर को घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के 4 हाथ और 4 पैर हैं। इस अजीब बच्चे को देख परिवार वाले घबरा गए। उन्होंने बच्चे को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

 

बाल रोग विशेषज्ञ ने कहा कि लगता है, इस बच्­चे को जुड़वां होना था, मगर कुछ विकृति आ गई। शायद एक भ्रूण का विकास हुआ, लेकिन दूसरा भ्रूण अविकसित रह गया। दूसरे बच्चे का गर्भ में केवल शरीर का नीचे का हिस्सा ही बन पाया। वह शरीर भी पहले बच्चे में जुड़ता चला गया, इसलिए यह विकृत बच्चा है। बच्चे के 4 हाथ, 4 पैर और 2 जननांग हैं। यानि कि 2 हाथ, पैर और एक जननांग दूसरे बच्चे के हैं जो ठीक से विकसित नहीं हो सका।

 

सर्जरी के बाद ठीक हो जाएगा बच्चा

मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. वी.डी. पांडेय ने बताया कि 50 से 60 हजार में से किसी एक बच्चे को ऐसी विकृति जन्मजात होती है। बच्चे के पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का इलाज मेडिकल कालेज में ही हो और इस बच्चे के अतिरिक्त अंगों को सर्जरी के जरिए हटा दिया जाए। डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे के अतिरिक्त अंगों को जल्द ही हटाया जाएगा। सर्जरी के बाद ही बच्चा ठीक हो पाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें