Site icon Dainik Savera Times

Media पर भड़की Misa Bharti, कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर किया गया पेश

पटनाः राजद की नेता और पाटलिपुत्र से उम्मीदवार मीसा भारती शुक्रवार को पीएम और भाजपा के नेताओं को जेल भेजने वाले अपने बयान से पलट गईं। उन्होंने मीडिया पर ही बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया एजेंडा सेट कर रही है। उन्होंने मीडिया को नसीहत देते हुए कहा कि मीडिया एजेंडा सेट ना करे, नेताओं को करने दें।

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए पिछले बयान से पलटते हुए कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर उन्होंने बयान दिया था। उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड से लिए गए चंदे के तरीके को असंवैधानिक नहीं बताया है? भारती ने आगे कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। क्या भाजपा का कोई नेता बेरोजगारी, किसानों की आय दोगुना करने पर बात कर रहा है। जब भी आते हैं केवल तुष्टिकरण की बात करते हैं।

Exit mobile version