Site icon Dainik Savera Times

BJP पर बरसीं Misa Bharti, कहा- इन्हें चुनाव के समय ही आती है बिहार की याद

पटनाः पाटलिपुत्र लोकसभा से महागठबंधन की प्रत्याशी मीसा भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता को केवल चुनाव के समय ही बिहार की याद आती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं और वादों को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार को स्पेशल पैकेज कब मिलेगा, यहां की बंद फैक्ट्रियां कब चालू होंगी। सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ रोजगार का वादा किया गया था।

एनडीए सरकार के शासन काल में बिहार के कितने नौजवानों को रोजगार मिला? बिहार के डबल इंजन की सरकार को बताना चाहिए कि बिहार के लोगों को रोजगार कब मिलेगा? साथ ही स्पेशल पैकेज की घोषणा कब होगी? उन्होंने कहा कि देश का माहौल महागठबंधन के पक्ष में है और देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार की विदाई का मन बना लिया है।

Exit mobile version