Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

रायपुर : बदमाशों ने रंजिश के चलते दो व्यक्तियों की हत्या की

November 19, 2024

रायपुर : बदमाशों ने रंजिश के चलते दो व्यक्तियों की हत्या की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में सोमवार देर रात बदमाशों ने दो लोगों की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार शराब भट्टी के बाहर तीन बदमाशों ने हरीश साहू और रोहित सागर की पुरानी रंजिश के चलते चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के आमासिवनी में शराब दुकान के बाहर हुए विवाद हुआ।

विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने चाकुओं से हमला कर दिया। इस चाकूबाजी की घटना में रोहित सागर और हरीश साहू की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हरीश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शराब दुकान के बाहर रोहित की हत्या कर दी। रोहित की हत्या के बाद गुस्साए दोस्तों और भाइयों ने हरीश की हत्या कर दी जबकि इस घटना में एक अन्य युवक घायल हुआ है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें