Site icon Dainik Savera Times

बदमाशों के हौसले बुलंद, महिला को बंधक बनाकर घर से गहने-नगदी लूट हुए फरार

फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों ने सेक्टर 55 एरिया में महिला को अकेला देखकर घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसको लेकर सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बता दें कि 4 दिसंबर को करीब 10 बजे दो नकाबपोश बदमाश जबरदस्ती एक घर में घुसे। जहां उन्होंने महिला और दो बच्चों को पिस्तौल की नोक पर बंधक बना घर से गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। लुटेरों ने दोनों बच्चों और महिला को बाथरूम में बंद कर टेलीविजन की आवाज फुल कर दी ताकि उनकी आवाज़ किसी को पता न चल सके। लूट की वारदात पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

Exit mobile version