आइजोल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम में बैराबी-सैरंग रेलवे लाइन समेत 9,000 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की, जिसके साथ ही राज्य अब देश के रेलवे नैटवर्क के साथ पूरी तरह से एकीकृत हो गया। पूवरेत्तर राज्य की अपनी दूसरी यात्र के दौरान, मोदी ने आइजोल और दिल्ली के बीच पहली राजधानी एक्सप्रैस को हरी झंडी दिखाई और रेल, राजमार्ग, ऊर्जा व खेल बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न रणनीतिक परियोजनाओं की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने मिजोरम में 9,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।
विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और अंतिम छोर तक कनैक्टिविटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, मोदी ने 8,070 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली बैराबी-सैरंग रेलवे लाइन का उद्घाटन किया, जिसके तहत राज्य की राजधानी आइजोल को रेलवे नैटवर्क से जोड़ा गया। चुनौतीपूर्ण पहाड़ी इलाकों में बनी इस रेलवे लाइन के लिए जटिल भूगर्भीय परिस्थितियों में 45 सुरंगें बनाई गई हैं।’ मिजोरम के राज्यपाल वी.के. सिंह, मुख्यमंत्री लालदुहोमा और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लामुअल मैदान में मौजूद थे।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर 3 नई एक्सप्रैस ट्रेनों – सैरंग (आइजोल)-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) राजधानी एक्सप्रैस, सैरंग-गुवाहाटी एक्सप्रैस और सैरंग-कोलकाता एक्सप्रैस को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने रेलवे, सड़क मार्ग, ऊर्जा, खेल आदि समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री की पूवरेत्तर क्षेत्र विकास पहल (पीएम-देवाइन) योजना के तहत 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 45 किलोमीटर लंबी आइजोल बाईपास सड़क से आइजोल शहर में भीड़भाड़ कम होगी और लुंगलेई, सियाहा, लॉन्गतलाई, लेंगपुई हवाई अड्डे और सैरंग रेलवे स्टेशन समेत अन्य से संपर्क में सुधार होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...