Site icon Dainik Savera Times

चुनाव प्रचार के दौरान विधायक मुफ्ती इस्माइल को पड़ा दिल का दौरा

मुंबई: महाराष्ट्र में मालेगांव सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार मुफ्ती इस्माइल को चुनाव प्रचार के दौरान समय दिल का दौरा पड़ने के बाद मंगलवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस्माइल ने सोमवार को सीने में दर्द की शिकायत की। उन्हें पहले मालेगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत बिगड़ने और उन्हें दूसरा दिल का दौरा पड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में रेफर करने का फैसला किया। आज सुबह उन्हें दक्षिण मुंबई के मसिना अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Exit mobile version