फतेहाबाद। MLA said, reward for loyalty कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड किए गए रतिया के विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि रतिया में कांग्रेस को मैंने मेहनत से खड़ा किया है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से एकतरफा कार्रवाई की गई है। मैं हाईकमान से मिलकर अपना पक्ष रखूंगा।
उन्होंने आगे कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा से 20 साल की वफादारी का आज ये सिला मिला है मुझे। उन्होंने कहा कि वोटरों से बातचीत के बाद ही वे आगे का फैसला लेंगे। आज कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया। इसमें रतिया के विधायक जरनैल सिंह का भी नाम शामिल है। इसके बाद जरनैल सिंह मीडिया के सामने आए. जरनैल सिंह ने कहा कि मुझे मीडिया के जरिए ही ये पता चला है कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे सस्पेंड कर दिया है।
उन्होंने कहा कि ये पार्टी हाईकमान की ओर से लिया गया एकतरफा फैसला है। जरनैल सिंह ने कहा कि रतिया में कांग्रेस पार्टी कभी नहीं जीती थी, रतिया में कांग्रेस को जिंदा करने वाला जरनैल सिंह है। जरनैल सिंह ने कहा कि वे अपने वोटरों से सलाह करके के आगामी फैसला लेंगे। साथ ही वे कांग्रेस हाई कमान के सामने भी अपना पक्ष रखेंगे। जरनैल सिंह ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की 20 साल की वफादारी का उन्हें ये नतीजा आज मिला है कि उन्हें आज पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...