Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा के कार्यालय पर भीड़ का हमला, 5 सुरक्षाकर्मी घायल, कफ्र्यू लगा

July 25, 2023

मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा के कार्यालय पर भीड़ का हमला, 5 सुरक्षाकर्मी घायल, कफ्र्यू लगा

गुवाहाटी: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के तुरा स्थित कार्यालय पर सोमवार रात भीड़ के हमले के दौरान पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री को चोट नहीं आई है और वह तुरंत कार्यालय से बाहर नहीं निकल सके, क्योंकि कई लोगों ने परिसर को घेर लिया था और प्रवेश/निकास मार्गों को अवरुद्ध कर दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में प्रदर्शनकारियों को वहां से तितर-बितर कर दिया गया और पुलिस ने रात का कफ्र्यू लगा दिया।

तुरा शहर को राज्य की शीतकालीन राजधानी बनाने की मांग को लेकर गारो हिल्स के नागरिक समाज संगठन पिछले कुछ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। वे राज्य में पूर्वव्यापी रोस्टर प्रणाली की भी मांग कर रहे हैं।संगमा सोमवार शाम तुरा स्थित अपने कार्यालय में कुछ प्रदर्शनकारियों के साथ बैठक कर रहे थे, तभी अन्य लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि हालांकि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अभी भी तनावपूर्ण है।

संगमा ने हमले पर दुख जताया। उन्होंने घायल कर्मयिों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा भी की है।सूत्रों के अनुसार, संगमा इस मुद्दे पर नागरिक समाज समूहों के साथ तीन घंटे से अधिक समय तक बात कर रहे थे, तभी एक भीड़ मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुई और पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस का इस्तेमाल किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें