रोहतक। मोबाइल ठीक नहीं करने के विरोध में एक व्यक्ति ने मोबाइल रिपेयर के दुकान के मालिक को गोली मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको पीजीआइ में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
मोबाइल ठीक कराने आए थे युवक
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलानौर निवासी मुकेश ने शिकायत दी कि उनकी विश्वकर्मा धर्मशाला के पास बाबा हरिदास मोबाइल रिपेयर की दुकान है। शाम को 6 बजे वह भाई के साथ काम कर रहा था। तभी दो लड़के आए और अपना मोबाइल दिखाया। फोन चेक करने के बाद कहा कि यह ठीक नहीं हो सकता। इसके बाद दोनों लड़के दुकान से चले गए।
दो युवकों ने की मारपीट
इसके कुछ देर बाद उनके पास अजीत पहलवान का फोन आया और कहा कि उन लड़कों का फोन ठीक कर दो। जब उन्होंने मना किया तो उसने फोन पर गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया और अपने घर पर चले गए। आरोप है कि घर जाने के बाद भी अजीत पहलवान का फोन आया और उसने कहा कि तुम पानी की डिग्गी के पास आ जाओ। जब मुकेश वहां पर पहुंचे तो एक बाइक के पास तीन लड़के खड़े हुए थे। जैसे ही उन्होंने मुझे देखा तो उनमें से दो ने मुझे पकड़ लिया।
सीधे छाती में मारी गोली
इस दौरान अजीत पहलवान ने हथियार से सीधे उनकी छाती में गोली मार दी। जब वह शोर मचा कर भागने लगा तो आरोपित ने एक गोली उनकी कमर में मारी। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। मुकेश ने कहा कि आरोपित बौंद कला निवासी अजित पहलवान उनके पास फोन कराने के लिए आता रहा है और अन्य दो लड़कों को वह अपने सामने आने पर पहचान सकते हैं। इसलिए पुलिस की ओर से आरोपित अजीत पहलवान बौंदिया और उसके साथ आए दो लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार : सतपाल
कलानौर थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि घायल युवक के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें आरोपितों को पकड़ने में लगी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Also Read :
Also Read :
Also Read :

