नई दिल्ली/चंडीगढ़ : केंद्र सरकार की ओर से 29 मई को प्रस्तावित सिविल डिफैंस अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड’ को प्रशासनिक कारणों से फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में सभी सिविल डिफैंस कंट्रोलर्स और संबंधित विभागों को निर्देश जारी करने को कहा गया है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारियों और हितधारकों को सूचित किया जाए कि ऑपरेशन शील्ड सिविल डिफैंस एक्सरसाइज अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है। अगली तिथि बाद में जारी की जाएगी। गृह मंत्रलय के निर्देशानुसार 29 मई को पंजाब, गुजरात, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत केंद्र शासित प्रदेशों के कई जिलों में शाम 5 बजे से मॉकड्रिल होनी थी।
लेकिन अब ये स्थगित हो गई है। पंजाब में सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि संबंधित विभाग के नोडल अफसरों के एनडीआरएफ द्वारा दी जा रही सिविल डिफैंस प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के मद्देनजर इस मॉक ड्रिल की तिथि को बदला गया है। सूत्रों के अनुसार अब इसे 3 जून को किया जा सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि सिविल डिफैंस रूल्ज, 1968 की धारा 19 के अधीन प्राप्त शक्तियों काप्रयोग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रलय ने देश की पश्चिमी सीमा के साथ लगते राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिलों में दूसरा सिविल डिफैंस अभ्यास ‘आपरेशन शील्ड’ करवाने का फैसला किया है। पहला सिविल डिफैंस 7 मई को किया गया था। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों/ थानों में एमरजैंसी/ महत्वपूर्ण सेवाओं को छोड़कर ब्लैकआऊट संबंधी सभी अभ्यास किए जाएंगे और हवाई हमले वाले सायरन बजाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- फ्यूल की टेंशन खत्म! ये इलेक्ट्रिक कारें देंगी 400KM तक की रेंज, कीमत भी है बेहद कम

