Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी ने डीएमडीके नेता विजयकांत के निधन पर शोक जताया

December 28, 2023

मोदी ने डीएमडीके नेता विजयकांत के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध दक्षिण फिल्म अभिनेता एवं देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक विजयकांत के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “थिरु विजयकांत जी के निधन से बेहद दुखी हूं। तमिल फिल्म जगत में उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा। वह एक करीबी दोस्त थे और मैं वर्षों से उनके साथ अपनी बातचीत को याद करता हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और असंख्य अनुयायियों के साथ हैं। ओम शांति।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें