Site icon Dainik Savera Times

मोदी ने डीएमडीके नेता विजयकांत के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध दक्षिण फिल्म अभिनेता एवं देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक विजयकांत के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा , “थिरु विजयकांत जी के निधन से बेहद दुखी हूं। तमिल फिल्म जगत में उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा। वह एक करीबी दोस्त थे और मैं वर्षों से उनके साथ अपनी बातचीत को याद करता हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और असंख्य अनुयायियों के साथ हैं। ओम शांति ।”

Exit mobile version