Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों पर फिर मेहरबान हुई मोदी सरकार; धान का MSP 117 रुपए बढ़ाया

June 20, 2024

किसानों पर फिर मेहरबान हुई मोदी सरकार; धान का MSP 117 रुपए बढ़ाया

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने बुधवार को खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 5.35 प्रतिशत बढ़ाकर 2,300 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया। धान के समर्थन मूल्य में बढ़ौतरी सरकार के पास अधिशेष चावल भंडार होने के बावजूद हुई है। हालांकि हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली जैसे राज्यों में चुनावों से पहले यह महत्वपूर्ण पहल है। एमएसपी वृद्धि की घोषणा करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर 14 खरीफ (ग्रीष्मकालीन) फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्यों को मंजूरी दी है। वैष्णव ने संवाददाताओं को बताया कि आगामी खरीफ मौसम के लिए सामान्य ग्रेड के धान का एमएसपी 117 रुपए बढ़ाकर 2,300 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि ‘ए’ ग्रेड किस्म के लिए इसे बढ़ाकर 2,320 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें