Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी सरकार भारत से मादक पदार्थों की समस्या के सफाए के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

September 17, 2025

मोदी सरकार भारत से मादक पदार्थों की समस्या के सफाए के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार देश से नशीले पदार्थों का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए युवाओं को नशे से बचाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले तीन स्तर के गिरोह प्रवेश बिंदुओं पर काम करने वाले, राज्यों तक वितरण करने वाले और स्थानीय स्तर पर बेचने वाले को कड़ा झटका देने का समय आ गया है। गृह मंत्री ने कहा कि जिन दो क्षेत्रों से दुनिया भर में सबसे अधिक नशीले पदार्थों की आपूर्ति होती है, वे भारत के निकट हैं। इसलिए यह खतरा और गंभीर है। शाह ने इस अवसर पर देशभर में जब्त 4,794 करोड़ रुपए मूल्य के नशीले पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की और एनसीबी की वार्षिक रिपोर्ट 2024 जारी की।

ये भी पढ़ें- सौरभ बेदी की बाहों में झूमती नजर आई मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर उड़ी डेटिंग की अफवाहें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें