Site icon Dainik Savera Times

विपक्ष के नेता को विदेशी मेहमानों से नहीं मिलने देती मोदी सरकार : Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वीरवार को कहा कि मोदी सरकार में विपक्ष के नेता को विदेशी गणमान्य मेहमानों से मिलने नहीं दिया जाता है। यहां वीरवार को संसद भवन परिसर में संवाददाताओं की ओर से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की भारत यात्र को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल ने कहा आमतौर पर यह परंपरा है कि जो भी बाहर से आता है वह विपक्ष के नेता से भी मिलता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी और डॉ. मनमोहन सिंह की सरकारों के दौरान यही होता था।

यह एक परंपरा रही है, लेकिन अब विदेशी गणमान्य मेहमान आते हैं या जब मैं विदेश यात्र पर जाता हूं, तो सरकार उन्हें विपक्ष के नेता से नहीं मिलने के लिए कहती है। यह उनकी नीति है और वे हर बार ऐसा ही करते हैं। मैं भी जब विदेश जाता हूं तो बताया जाता है कि सरकार का परामर्श है कि इनसे नहीं मिलना है। रूसी राष्ट्रपति के साथ संबंधों को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हमारे सभी के साथ संबंध हैं। एलओपी एक अलग दृष्टिकोण देता हैं। हम भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। सिर्फ सरकार ही प्रतिनिधित्व नहीं करती है।

ये भी पढ़ें- Holi 2026: भद्रा की छाया में होगा होलिका दहन, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Exit mobile version