Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेना की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है मोदी सरकार : Mallikarjun Kharge

October 17, 2023

सेना की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है मोदी सरकार : Mallikarjun Kharge

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सेना की प्रतिष्ठा का ध्यान रखे बिना अपनी सरकार के कार्यों की उपलब्धियों का प्रचार के लिए उसका इस्तेमाल कर रही है और उसका यह कदम सेना के शौर्य को ठेस पहुंचाने वाला है। खड़गे ने ट्वीट किया “राष्ट्र की सुरक्षा करने वाले हमारे भारतीय सेना के वीर जवानों की लोकप्रियता को भुनाकर मोदी जी स्वयं का प्रचार करवा रहें हैं। चुनाव में सेना का राजनीतिक इस्तेमाल करके मोदी सरकार ने वो किया है जो 75 सालों में कभी नहीं हुआ है।”

उन्होंने कहा कि “मोदी सरकार ने, सेना को देशभर में 822 ऐसे सेल्फी पॉइंट लगाने को कहा है जो सरकारी योजनाओं का प्रचार करे। इन झांकियों में सैनिकों के पराक्रम की गाथा के बजाय प्रधानमंत्री मोदी जी की बुतनुमा तस्वीर है और उनकी योजनाओं का गुणगान है।” खड़गे ने कहा “भारतीय सेना के शौर्य एवं बलिदान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को बेहद गर्व है। राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा ने भारतीय सेना की गरिमा को चोट पहुंचाई है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें