Site icon Dainik Savera Times

Modi सरकार दूर के विजन के साथ कर रही काम : Bhupender Yadav

Bhupendra Yadav welcomed decision of Supreme Court

Bhupendra Yadav welcomed decision of Supreme Court

Modi Government : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने हाल ही में पेश केंद्रीय बजट 2025-26 की तारीफ करते हुए यहां कहा कि देश में फ्यूचर तकनीक और मेडिकल के विकास को देखते हुए इस बजट में नए आईआईटी में 6500 सीटें बढ़ाना, मेडिकल के यूजी और पीजी की 10 हजार सीटें बढ़ाना और आने वाले पांच सालों में 75 हजार सीटें बढ़ाना, यह इस बात को प्रदर्शति करता है कि यह सरकार लंबे विजन के साथ काम कर रही है।

बिहार भाजपा और बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा पटना में केंद्रीय बजट पर सोमवार को आयोजित एक परिचर्चा में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए एक ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया है।

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि इस बजट में विशेष रूप से जहां कृषि के लिए दलहन, कपास के क्षेत्र में तथा फलों और फूलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, वहीं बिहार में सेंटर फॉर एक्सीलेंस की बात की गई है और मखाना बोर्ड की भी बात की गई है। बिहार में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के विस्तार की बात की गई है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए 200 जिलों में इसी वर्ष और आने वाले तीन वर्षों में देश के सभी जिलों में डे केयर कैंसर अस्पताल के प्रावधान किए गए हैं, जिसके दूरगामी प्रभाव पड़ने वाले हैं। इस बजट के माध्यम से किसान अन्न धन योजना के तहत कम उपज वाले जिलों पर ध्यान दिया गया, वहीं दूसरी ओर एमएसएमई सेक्टर के विशेष विकास का भी ध्यान रखा गया।

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि बजट में बिहार को कई सौगात दी गई हैं और जब विपक्ष को नहीं दिखता है तो जनता भी उन्हें नहीं देखेगी। बजट को लेकर इंडी गठबंधन की आलोचना से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक ब्लैक हॉल में चला गया है। इस प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version