Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कंबोडिया में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए मोदी सरकार ने उठाये कदम

March 30, 2024

कंबोडिया में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए मोदी सरकार ने उठाये कदम

नयी दिल्ली: सरकार कंबोडिया में रोज़गार का झांसा देकर अवैध साइबर कामों में लगाए गए ढाई सौ भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कंबोडिया की सरकार के साथ मिल कर काम कर रही है। कंबोडिया में फंसे भारतीयों के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को कहा, ‘हमने कंबोडिया में फंसे भारतीय नागरिकों के बारे में मीडिया रिपोर्टें देखी हैं।

कंबोडिया में हमारा दूतावास उन भारतीय नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे रहा है, जिन्हें उस देश में रोजगार के अवसरों का लालच दिया गया था, लेकिन उन्हें अवैध साइबर कार्य करने के लिए मजबूर किया गया था।” जायसवाल ने कहा कि कंबोडियाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हुए, लगभग 250 भारतीयों को बचाया और वापस लाया गया है, जिनमें से 75 लोगों को पिछले तीन महीनों में ही बचाया गया है।

उन्होंने कहा,“ विदेश मंत्रालय और कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा हमारे नागरिकों को ऐसे घोटालों के बारे में कई परामर्श भी जारी किए गए हैं।” प्रवक्ता ने कहा, “हम कंबोडिया में उन सभी भारतीय नागरिकों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारा सहयोग चाहते हैं। हम इन फर्जी योजनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर नकेल कसने के लिए कंबोडियाई अधिकारियों और भारत की एजेंसियों के साथ भी काम कर रहे हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें