Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी सरकार का 2024 में होगा 2003-04 वाला हाल : Kharge

April 6, 2024

मोदी सरकार का 2024 में होगा 2003-04 वाला हाल : Kharge

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि मोदी सरकार 2024 के आम चुनाव को लेकर भले ही बहुत आत्मविश्वास जता रही है लेकिन जमीनी हालात बता रहे हैं कि इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वही हाल होना हैं जो 2003-04 के आम चुनाव में उसके ‘इंडिया शाइनिंग’ नारे का हुआ था। खडगे ने ट्वीट किया,“मोदीजी दुनिया भर के हर विषय पर चर्चा करते हैं लेकिन कभी आपने सुना कि महंगाई, बेरोज़गारी, अमीर और ग़रीब की बढ़ती खाई, किसानों की आमदनी पर कोई चर्चा हुई। मोदी सरकार का 2024 के चुनाव में वही हाल होगा जो 2003-04 में ‘इंडिया शाईनिंग’ नारे का हुआ था। भाजपा 200 से भी नीचे सिमट जायेगी।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2024 के चुनाव के लिए देश के सामने पांच न्याय और 25 गारंटी का एजेंडा रखा है। इसमें युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय शामिल है। युवा न्याय में हर शिक्षित युवा की पहली नौकरी पक्की और एक लाख रुपए सालाना स्टाइपैंड मिलेगा जबकि नारी न्याय में गरीब परिवार की महिला को सालाना एक लाख की मदद देंगे। किसान न्याय में किसानों की कर्ज माफ कर एएसपी की कानूनी गारंटी देंगे। श्रमिक न्याय में मनरेगा में 400 रुपए रोज न्यूनतम मजदूरी मिलेगी और हिस्सेदारी न्याय के तहत सामाजिक, आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति औऱ हर वर्ग की गिनती या जातीय जनगणना होगी।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें