Site icon Dainik Savera Times

पीएम मोदी दौरा : देश को सौंपे 75 स्टेशन, नई ट्रेन और एक्सप्रेसवे भी मिले

75 railway stations in Punjab to be revamped

75 railway stations in Punjab to be revamped

Modi handed over 75 stations : जालंधर। यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के रेलवे और स्वास्थ्य ढांचे को बड़ी सौगात दी। हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और पीजीआई की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद उन्होंने जालंधर से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालंधर कैंट समेत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। साथ ही अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्टूडेंट्स से साथ की बातचीत

पीएम के इस दौरे को विकास योजनाओं के साथ-साथ पंजाब की राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने कुछ मिनट डेरा बल्लां के प्रमुख निरंजन दास से मुलाकात की। उनसे मिलने आए स्टूडेंट्स के साथ बातचीत भी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर दौरे के दौरान पंजाब और देश को ₹5,470 करोड़ की रेल व सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी।

पंजाब के 75 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प

पीएम मोदी ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन सहित देश भर के 75 पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशनों का बटन दबाकर डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। अमृतसर से वाराणसी के बीच चलने वाली नई ‘श्री संत रविदास एक्सप्रेस’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे: चार लेन वाले नए दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के 30.9 किलोमीटर लंबे ‘पैकेज-6’ का वर्चुअल उद्घाटन किया। यातायात को सुगम बनाने के लिए 25.2 किलोमीटर लंबे, छह लेन वाले ग्रीनफील्ड दक्षिणी लुधियाना बाईपास की भी आधारशिला रखी।

Also Read

Exit mobile version