Site icon Dainik Savera Times

अन्याय और अव्यवस्था बदलने के लिए मोदी आवश्यक : CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे हैं और अन्याय एवं अव्यवस्थाओं को बदलने के लिए देश में श्री मोदी जरूरी हैं। डॉ यादव ने भारतीय जनता पार्टी के 400 से ज्यादा सीट जीतने की स्थिति में संविधान बदलने के कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वे चुनाव नहीं लड़ रहे, लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे हैं और विपक्ष के लोग कह रहे हैं कि भाजपा संविधान बदलने की बात कर रही है।

संविधान में अगर 370 जैसी गलत धारा थी, उसे बदलना चाहिए तो भाजपा ने उसे कश्मीर की बेहतरी के लिए बदलकर दिखाया। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, गरीब, मजदूर सब की जिंदगी बदलना और उनके जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है। डॉ यादव ने कहा कि राहुल गांधी जब संविधान बदलने की बात करते हैं तो अपने अंदर झांक कर देखें।

कांग्रेस ने आपातकाल जैसे समय में जिस प्रकार न्यायपालिका के साथ छेड़छाड़ की थी, उसका भी एक लंबा इतिहास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों का विकास चाहती है। सभी की जिंदगी में सुधार के लिए, अन्याय और अव्यवस्था को बदलने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी की अत्यंत आवश्यकता है।

Exit mobile version