Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार के अगले पांच साल का दृष्टिकोण देश के समक्ष रखें मोदी: कांग्रेस

September 17, 2024

सरकार के अगले पांच साल का दृष्टिकोण देश के समक्ष रखें मोदी: कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कहा है कि पिछले 100 दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार विफल साबित हुई है और जनता के मुद्दों पर उसे बार-बार यू टर्न लेना पड़ा है इसलिए अगले पांच साल के लिए उनका क्या दृष्टिकोण है जनता को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में श्री मोदी से सवाल किया कि वह बताएं कि अगले पांच साल के लिए उनकी सरकार का क्या दृष्टिकोण है। क्या आपके पास अगले पांच साल का कोई दृष्टिकोण है। पड़ोसी देशों से रिश्ते सुधारने के लिए सरकार क्या कर रही है। उन्होंने अर्थव्यवस्था को लेकर भी सवाल किया और पूछा कि अर्थव्यवस्था, महंगाई, महिला सुरक्षा और आर्थिक असमानता को लेकर सरकार क्या योजना है। सेबी और अडानी पर आप कब बोलेंगे और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कब तक किया जाएगा।

प्रवक्ता ने पिछले 100 दिनों में हुई घटनाओं का भी जिक्र किया और कहा “मोदी सरकार के 100 दिनों में 26 आतंकवादी हमले हुए, महिलाओं के खिलाफ अपराध की 104 घटनाएं हुई, 56 बुनियादी ढांचा ढहने की घटनाएं और 38 रेल दुर्घटनाएँ हुई। परीक्षा पेपर लीक हुए रुपये की कीमत में ऐतिहासिक गिरावट आयी। विदेशी निवेश में 43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि बेरोजगारी ने आठ महीने का रिकॉर्ड तोड़ा और देश की पूरी अर्थव्यवस्था को तों पर लगाया गया है।” उन्होंने यह भी पूछा कि आखिर किसकी शह पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उल्टी सीधी बातें की जा रही है। नेता विपक्ष के लिए जिन शब्दों का प्रयोग भारतीय जनता पार्टी के नेता और उनके घटक दल कर रहे हैं उनके पीछे किसका हाथ है और इन लोगों को किसका संरक्षण प्राप्त है। अगर श्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं तो साफ है- ये उनके इशारों पर ही किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें