Modi Trump meeting: भारत और अमेरिका के संबंधों को एक नई दिशा मिल सकती है। एक अहम कूटनीतिक पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जून महीने में मुलाकात होने की संभावना है। यह बैठक फ्रांस में आयोजित होने वाले G7 सम्मेलन के दौरान हो सकती है, जहां दोनों नेता वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
सूत्रों के अनुसार G7 शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून के बीच फ्रांस के एवियन में आयोजित होगा। फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया गया है। फिलहाल राष्ट्रपति ट्रंप की भागीदारी को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दोनों देशों के बीच इस संभावित बैठक को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- 6G लॉन्च की तैयारी में भारत! 600 मेगाहर्ट्ज बैंड की बढ़ाई वैधता, TRAI ने जारी किए सुझाव
रुबियो का भारत दौरा होगा अहम
इस उच्चस्तरीय मुलाकात से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ‘मार्को रुबियो’ मई महीने में भारत का दौरा करेंगे। उनके इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसी दौरान मोदी-ट्रंप बैठक की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच आखिरी आमने-सामने मुलाकात फरवरी 2025 में हुई थी। इसके बाद भी फोन के माध्यम से दोनों के बीच संवाद बना रहा है।
भारत को बताया था नर्क
बता दें की इससे पहले पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच ट्रंप ने भारत पर भद्दी टिप्पणी की थी। उन्होंने भारत को नर्क देश बताया था। उन्होंने यह भी कहा था की ये लोग अमेरिका इस लिए आते है ताकि उनके बच्चे यहां पैदा हो सकें और उन्हें यहां की नागरिकता मिल जाए। ट्रंप के इस ब्यान के बाद भारतीय समुदाय में रोष फैल गया और वैश्विक स्तर पर इसकी आलोचना हुई।
ये भी पढ़ें- भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से पहले पीयूष गोयल ने टॉड मैक्ले का किया स्वागत
तनाव के बीच रिश्तों को सुधारने की कोशिश
भारत और अमेरिका के रिश्तों में हाल के दिनों में कुछ तनाव देखने को मिला है। अमेरिकी पक्ष की कुछ नकारात्मक टिप्पणियों और पाकिस्तान को लेकर झुकाव की धारणा ने संबंधों में दूरी पैदा की है। ऐसे में दोनों देश इस मुलाकात के जरिए आपसी संवाद को मजबूत करने और कम्युनिकेशन गैप को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।
ट्रंप ने मोदी को बताया दोस्त
हाल ही में 17 अप्रैल को राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना “दोस्त” बताते हुए उनके साथ हुई बातचीत को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच संवाद बेहद अच्छा रहा और भारत के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में यह बातचीत अहम है।
ये भी पढ़ें- AAP के 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह ने बताया असंवैधानिक; चेयरमैन से कार्रवाई की मांग
मेष: दिन शुभ रहेगा...