Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कानपुर में बोले मोहन भागवत, कहा-संघ की गतिविधियों का बनेगा अहम केंद्र, केशव कुंज का किया लोकार्पण

April 14, 2025

कानपुर में बोले मोहन भागवत, कहा-संघ की गतिविधियों का बनेगा अहम केंद्र, केशव कुंज का किया लोकार्पण

यूपी डेस्क। सरसंघचालक मोहन भागवत रविवार को कानपुर पहुंचे, जहां सेंट्रल स्टेशन पर बड़ी संख्या में RSS कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला, जिन्होंने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। मोहन भागवत आज यानी सोमवार को अफीम कोठी क्षेत्र में संघ के नवनिर्मित प्रांतीय कार्यालय केशव भवन का भव्य लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में भारत माता प्रतिमा पर दीप जलाये। वहीं, मंत्रों के बीच कार्यक्रम शुरू हुआ। यह कार्यालय संघ की गतिविधियों और सामाजिक कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

कानपुर में RSS के प्रांतीय कार्यालय केशव कुंज के लोकार्पण के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सरसंघचालक मोहन भागवत ने भारत माता की मूर्ति बनाने वाले कलाकार राजीव सिंह का सम्मान किया। साथ ही भवन का निर्माण करने वाले मिस्त्री व मजदूर विजय कुमार, पुष्पा, रंजीत कुमार, तारा का भी सम्मान किया। मोहन भागवत ने मंच पर पहुंचकर बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि हम आपसी मतभेद में उलझ गए, जिसका फायदा विदेशी आक्रांता ने उठाया भारत को लूटा और पीटा भी। संघ का कार्य समाज का है।

सरसंघचालक ने कहा कि जो अपने आप को हिंदू कहता है उनकी जवाबदेही बनती है पूछा जाएगा कि उन्होंने भारत के लिए क्या किया। हिंदू समाज को इसके लिए तैयार करना है। भारत में हिंदू समाज के संगठन का कार्य संघ कर रहा है। बाबा साहब को जीवन में बड़ी विषमताओं का सामना करना पड़ा। बचपन से विषमता का सामना किया। उन्होंने जीवन भर हिन्दू समाज को एकत्र करने के लिया प्रयास किया।

ये सौभाग्य है कि आज बाबा साहब…
ये सौभाग्य है कि आज बाबा साहब के जन्मदिवस पर केशव भवन का उद्घाटन हो रहा है। डॉ. आंबेडकर जब महाराष्ट्र में कराड़ में शाखा में जब शामिल हुए तो उन्होंने कहा था कि कुछ बातों में हमारे संघ के बीच मतभेद है, फिर भी मैं इसमें आत्मीयता देखता हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें