करनाल। महाबीर दल अस्पताल की कार्यकारिणी के चुनाव संस्था में रविवार को हुए। इसमें चुनाव अधिकारी जयपाल सिंह एडवोकेट की ओर से मोहिन्द्र गोयल को प्रधान बनाने की घोषणा की।
ये है नवगठित कार्यकारिणी
गौरतलब है कि मोहिन्द्र गोयल जोकि संस्था के वरिष्ठ सदस्य हैं, उन्हें वर्ष 2026-2029 के लिए प्रधान चुना गया। इस अवसर पर एडहाक कमेटी के कनवीनर कैलाश चन्द गुप्ता ने प्रबन्धकारिणी की तरफ से शुभ कामनाएं दीं और आशा प्रकट की कि उनके कार्यकाल में संस्था निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी। मोहिन्द्र गोयल की कार्यकारिणी का गठन इस प्रकार हुआ। मोहिन्द्र गोयल को प्रधान, प्रेम सागर गुप्ता वरिष्ठ उपप्रधान, केवल कृष्ण चावला उपप्रधान, नीरज कुमार प्रणामी महासचिव, माणिक वधवा सचिव, डा. ध्रुव गुप्ता महाप्रबन्धक, राज कुमार गोयल प्रबन्धक, रमेश नागपाल कोषाध्यक्ष, रोहित गुप्ता आंतरिक लेखा परीक्षक, सुभाष गंभीर को स्टोर इंचार्ज बनाया गया है। इस अवसर पर मोहिन्द्र गोयल ने कहा कि इस संस्था का निर्माण जन कल्याण व समाजसेवा के लिए हुआ था, जिसे वह निरन्तर जारी रखेगें। इस संस्था के सदस्य, डाक्टरस व स्टाफ उपस्थित रहें।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :

