चंडीगढ़। प्रदेश की अनाज मंडियों में पहली अप्रैल से खरीद शुरू होने के बाद गेहूं की आवक बढ़ गई है। मंडियों में कर्मचारियों की कमी और गेहूं में अधिक नमी के कारण खरीद धीमी हो गई है। (moisture-in-wheat-affected-purchase)
416 मंडियों में हो रही खरीद
प्रदेश की 416 अनाज मंडियों में एक साथ खरीद शुरू हुई थी। जींद के जुलाना के साथ एक दो मंडियों में नए नियमों का विरोध भी हुआ था। इस कारण प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद शुरू हुई खरीद को गेहूं की अधिक नमी, कर्मचारियों की कमी और व्यवस्थागत दिक्कतों के चलते खरीद प्रक्रिया तीन दिन बाद भी रफ्तार नहीं पकड़ पाई।
किसानों को करना पड़ रहा इंतजार
प्रदेश के कई जिलों में किसान गेहूं लेकर मंडियों तक पहुंच रहे हैं, मगर खरीद न होने से उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। सरसों की खरीद अधिकतर जिलों में सुचारू रूप से जारी है। झज्जर में धीमी शुरुआत, पुलिस पहरे में गेट पास झज्जर की अनाज मंडियों में अब तक करीब 20-30 हजार क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। (moisture-in-wheat-affected-purchase)
इन मंडियों में भी हो रही खरीद
शनिवार को नमी के कारण दोपहर तक खरीद शुरू नहीं हो सकी। मातनहेल मंडी में खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है और शाम तक करीब 5 हजार क्विंटल खरीद का अनुमान है। आसौदा और झज्जर मंडी में भी खरीद शुरू कराने के प्रयास जारी रहे। कुरुक्षेत्र में बढ़ी आवक, खरीद सीमित कुरुक्षेत्र जिले में गेहूं खरीद के तीसरे दिन मंडियों में आवक बढ़ने लगी है। शाहाबाद, लाडवा और पिपली के बाद थानेसर की नई मंडी में भी किसान पहुंचे हैं।
सरसों का दबाव मुक्त हो रहा उठान
सरसों का उठान भी साथ-साथ होने से मंडियों में दबाव नहीं है। इसके अलावा 600 क्विंटल सरसों और 150 क्विंटल जौ की आवक भी हुई। फतेहाबाद में सरसों का दबदबा, गेहूं की खरीद लंबित फतेहाबाद जिले में अब तक 700 क्विंटल गेहूं पहुंचा है, लेकिन गेट पास जारी न होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो सकी। अधिकारियों के अनुसार, गेहूं खरीद अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना है। (moisture-in-wheat-affected-purchase)
सिरसा में सरसों की आवक अधिक
दूसरी ओर 15,950 क्विंटल सरसों की खरीद पूरी तरह व्यापारियों की ओर से की है। पानीपत मंडी में 1150 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, जहां किसानों ने सरकारी केंद्रों पर 2585 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर बिक्री की। 450 क्विंटल सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से की गई। सिरसा में सरसों की रिकॉर्ड आवक सिरसा जिले में सरसों की आवक 1 लाख 70 हजार क्विंटल तक पहुंच चुकी है और निजी खरीद में किसानों को एमएसपी से अधिक भाव मिल रहा है। (moisture-in-wheat-affected-purchase)
15 प्रतिशत नमी तक की हो रही खरीद
गेहूं की 500 क्विंटल आवक हुई है, लेकिन 15 प्रतिशत से अधिक नमी के कारण खरीद नहीं हो सकी। कैथल में तीसरे दिन भी गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई। अब तक करीब 2000 क्विंटल आवक हुई है और 20 गेट पास जारी किए गए हैं। हाल ही में हुई बारिश से कटाई कार्य भी प्रभावित हुआ है। यमुनानगर की मंडियों में शुक्रवार को 14 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।
Also Read : बड़ा फैसला : हरियाणा में अब 24 घंटे खुलेंगी मंडियां
Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू
Also Read : मौसम ले रहा करवट, बरतें सावधानी

