Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ और सार्वजनिक शौचालय में झांकने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार 

December 17, 2024

नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ और सार्वजनिक शौचालय में झांकने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार 
Molesting Minor Girls : महाराष्ट्र के ठाणो जिले में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एमएफसी थाने के अधिकारी ने बताया कि कल्याण क्षेत्र में एक चॉल में आरोपी ने कुछ लड़कियों को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ था और वह पीड़ितों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सार्वजनिक शौचालय में भी झांकता था।
उन्होंने बताया कि आरोपी कई बार लड़कियों के सामने अपने कपड़े भी उतार देता था। अधिकारी ने बताया कि एक ऑटो रिक्शा चालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें