Viral Girl Monalisa Missing : प्रयागराज के महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा भोंसले की कहानी में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार मोनालिसा लापता हो गई हैं, जिसकी पुष्टि उनके पति फरमान खान ने की है। इस खबर ने न केवल उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है, बल्कि कानूनी और सामाजिक गलियारों में भी हड़कंप मचा दिया है। वहीं फरमान नाम का एक युवक, जो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है, कहता है कि वह अपनी पत्नी मोनालिसा को ढूंढने के लिए अजमेर और पुष्कर गया था। लेकिन उसे वहां मोनालिसा का कोई पता नहीं चला। अब वह उसे ढूंढने के लिए जोधपुर जा रहा है।
फरमान ने वीडियो में लोगों से अपील भी की है कि अगर किसी को मोनालिसा के बारे में कोई जानकारी मिले तो उसे जरूर बताएं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, हालांकि इसकी सच्चाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मां का आरोप: मेरी बेटी को फरमान ने ही गायब किया
दूसरी तरफ, मोनालिसा की मां ने फरमान के सभी दावों को गलत बताया है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को फरमान ने ही गायब किया है और यह सब पहले से सोची-समझी योजना का हिस्सा है। मां का कहना है कि यह कोई साधारण मामला नहीं है, बल्कि इसमें साजिश हो सकती है।
परिवार में मचा हड़कंप
जब यह खबर मोनालिसा के घर पहुंची, तो परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मां बेहद परेशान और रो-रोकर बेहाल हैं। पिता सदमे में हैं और कुछ भी बोल नहीं पा रहे। परिवार वालों का कहना है कि उन्हें पहले से शक था कि यह शादी किसी साजिश के तहत हुई है। उन्हें डर था कि अगर मामला कानूनी रूप से बढ़ा, तो उनकी बेटी को गायब कर दिया जाएगा।
फोन पर बात भी नहीं हो पा रही
मोनालिसा की मां, जो माला बेचने का काम करती हैं, ने बताया करीब 15-20 दिन पहले ही उनकी बेटी से थोड़ी देर बात हुई थी। उसके बाद से न तो बेटी का फोन लग रहा है और न ही फरमान बात करवा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब बेटी उनसे बात कर रही थी, तब फरमान ने उसका फोन छीन लिया था। इससे उन्हें शक है कि उनकी बेटी को जबरदस्ती रोका जा रहा था।
नाबालिग होने का मामला दर्ज
यह मामला तब और गंभीर हो गया जब जांच में यह सामने आया कि मोनालिसा नाबालिग है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और अनुसूचित जनजाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद उसकी असली उम्र का पता चला। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर फरमान के खिलाफ महेश्वर थाने में FIR दर्ज की गई। जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई तेज की, उसी समय फरमान का “मोनालिसा को ढूंढने” वाला वीडियो सामने आया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...