Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

धनशोधन मामला : अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ी

June 20, 2024

धनशोधन मामला : अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ी

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कथित आबकारी घोटाले से जुड़े एक धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि 3 जुलाई तक बढ़ा दी। केजरीवाल को, उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर बुधवार को वीडियो कांफ्रैंस के जरिए अदालत में पेश किया गया। इस दौरान विशेष न्यायाधीश न्याय बिंदु ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 3 जुलाई तक बढ़ा दी। अदालत में सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से पेश अधिवक्ता ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका विरोध करते हुए कहा कि उनकी हिरासत बढ़ाने का कोई आधार नहीं है। जज ने इस मामले में केजरीवाल द्वारा दिए गए जमानत आवेदन पर भी दलीलें सुनीं। जज वीरवार को भी इस आवेदन पर दलीलें सुनेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें