Site icon Dainik Savera Times

Monsoon Alert: दिल्ली-यूपी में भारी बारिश के आसार, इन 14 राज्यों में अलर्ट; असम में बाढ़ का कहर जारी

Monsoon Alert Weather Update 30 July

Monsoon Alert Weather Update 30 July

Weather Update 30 July : देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने करीब 14 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्य शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी, मध्य और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और नोएडा जैसे शहरों में भी बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें :

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण बारिश का सिलसिला 1 अगस्त तक जारी रह सकता है। कुछ इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

बता दें कि मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तेज बारिश और आंधी के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों, दोपहिया वाहन चालकों और लंबी यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

असम में बाढ़ का संकट जारी, हजारों लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। राज्य में बाढ़ के कारण अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि सात जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, बिश्वनाथ और कामरूप मेट्रो शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :

बाढ़ से 21 राजस्व क्षेत्र और 551 गांव प्रभावित हुए हैं। करीब 3 लाख से अधिक लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित बताए जा रहे हैं। इसके अलावा हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि भी पानी में डूब गई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Exit mobile version