Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तराखंड में एक बार फिर मानसूनी बारिश का दौर, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी   

September 11, 2023

उत्तराखंड में एक बार फिर मानसूनी बारिश का दौर, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी   

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं है। प्रदेश में अगले 72 घंटे भारी बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक. सोमवार 11 सितंबर को पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर मौसम विभाग ने राज्य के सभी 13 जनपदों में गरज चमक के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के देहरादून, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, हरिद्वार और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं तेज गजर्न के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है जिसको लेकर इन जिलों में यलो अलर्ट जारी कर ऐतिहात बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन-चार दिन मूसलाधार बारिश की संभावना है जिसको लेकर मौसम विभाग ने 14 सितंबर तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में एक बार फिर मानसून की गतिविधियां तेज हुई हैं। उन्होंने बताया इस सप्ताह प्रदेश के अनेक हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, अगले 72 घंटे लगातार बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन की संभावना है।

निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के इस सप्ताह मानसून की एक्टिविटी तेज रहेगी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल मानसून की विदाई सामान्य समय सितंबर अंत तक ही होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें