Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में फिर सक्रिय होगा मानसून, 2 सितंबर से बढ़ेगी बारिश

Today's weather 29 Aug 2026

Today's weather 29 Aug 2026

Monsoon to Return, Relief Likely : अंबाला। कई दिनों से उमस और तेज धूप से परेशान हरियाणा के लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 सितंबर से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां फिर जोर पकड़ सकती हैं। मंगलवार, 1 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर समेत कई जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि अगले दो दिनों में बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना जताई गई है। वहीं, प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, “मानसून टर्फ की अक्षय रेखा अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई, सुल्तानपुर, डालटागंज और पूर्णिया से होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं, पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से हरियाणा में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। ” बारिश के आसार के बावजूद सोमवार को प्रदेश में गर्मी और उमस का असर बना रहा। हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। इसके बावजूद हिसार 38°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। फरीदाबाद में 36.°C और बालसमंद में 37°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में भी 0. 6°C की कमी दर्ज हुई। गुरुग्राम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23°C रहा, जबकि भिवानी में रात का पारा 24°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद दिन के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

 

Exit mobile version