Site icon Dainik Savera Times

18 तक मानसून रहेगा कमजोर, 9 जिलों में होगी बारिश

Today weather

Today weather

Monsoon will remain weak till 18th : अंबाला। आने वाली 18 जुलाई तक कई जिलों में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। ये आशंका मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। जबकि आज 9 जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

आंशिक बादल, हल्की बारिश की उम्मीद

आज पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत और जींद में बारिश हो सकती है। प्रदेश में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर हैं। इसके चलते 18 जुलाई तक अधिकतर क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। अन्य जिलों में भी आंशिक बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। IMD की ओर से रविवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 1।5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

भिवानी में सबसे ज्यादा बारिश

सबसे अधिक तापमान भिवानी में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रोहतक में 38.6 डिग्री, सिरसा में 38.2 डिग्री, फरीदाबाद और हिसार में 37-37 डिग्री, नारनौल में 36.5 डिग्री तथा महेंद्रगढ़ में 35.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ वातावरण में उमस भी महसूस की जा रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि 15 जुलाई तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने और बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

उत्तरी जिलों में हल्की बारिश, तापमान बढ़ेगा

उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में केवल छिटपुट वर्षा के आसार हैं। डॉ. मदन खीचड़ ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में हवाओं की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। इसके कारण दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि वातावरण में नमी कुछ कम होने के आसार हैं। मानसून की कमजोर स्थिति के कारण फिलहाल व्यापक बारिश की संभावना कम है, हालांकि स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा लोगों को गर्मी से कुछ राहत दे सकती है।

Also Read :

Exit mobile version