Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान विधानसभा चुनाव में 56 हजार से अधिक मतदाता करेंगे घर बैठे मतदान

November 4, 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव में 56 हजार से अधिक मतदाता करेंगे घर बैठे मतदान
 जयपुर: राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में 56 हजार से अधिक मतदाता घर बैठे मतदान करेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए प्रदेश में पहली बार विधानसभा आम चुनावों में घर बैठे मतदान की पहल की गई है और इस चुनाव में पात्र 56 हजार 102 मतदाता विकल्प के तौर पर अब तक इस सुविधा के लिए आवेदन कर चुके है।
गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु के 42 हजार 799 मतदाता एवं विशेष योग्यजन के रूप में 10 हजार 803 मतदाता इस सुविधा के लिए आवेदन किया हैं। इनके अलावा इनमें करीब ढाई हजार सर्विस मतदाता भी शामिल हैं।प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव में पहली बार दी जा रही इस सुविधा के लिए शनिवार तक जिन मतदाताओं ने आवेदन किया वे इसका फायदा उठा सकेंगे। हालांकि सर्विस मतदाता चार नवंबर के बाद भी इसके लिए आवेदन कर सकता है।
उन्होंने बताया कि समावेशी चुनाव की दिशा में आयोग ने यह नवाचार किया है ताकि 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाता घर बैठे मतदान कर सके । उन्होंने बताया कि इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर जाकर होम वोटिंग की सुविधा के लिए योग्य मतदाताओं को इसके संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें