Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में 57.70 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद

March 13, 2025

UP में 57.70 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष की अपेक्षा खरीफ क्रय वर्ष 2024-25 में 3.90 लाख मीट्रिक टन अधिक धान की खरीद हुई। पिछले वर्ष 53.80 लाख मीट्रिक टन धान खरीद हुई थी, जबकि इस वर्ष यह बढ़कर 57.70 लाख मीट्रिक टन से अधिक हो गई। अधिकृत सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सरकार ने 99 फीसदी से अधिक किसानों को भुगतान भी कर दिया।

यह आंकड़ा 13326 करोड़ रुपये से अधिक का है। धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये व ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया था। गत वर्ष से इस वर्ष किसानों को 117 रुपये प्रति कुंतल अधिक एमएसपी दिया गया। उन्होने बताया कि आठ लाख किसानों से 5770671.09 मीट्रिक धान की खरीद हो चुकी है। पिछले वर्ष (2023-24) तक इस अवधि तक 5380032.83 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 3.90 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद की जा चुकी है।

4339 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए

सूत्रों ने बताया कि सरकार की देखरेख में धान खरीद तेजी से हुई। प्रदेश के 4339 क्रय केंद्रों पर 7,98,731 किसानों से 5770671.09 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इस एवज में सरकार द्वारा किसानों को 13326.357 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान भी कर दिया गया है। यानी किसानों को कुल 99.537 फीसदी से अधिक भुगतान किया गया है।

किसानों को धान खरीद का निरंतर भुगतान किया जा रहा है। उन्होने बताया कि सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये व ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल तय किया था। किसानों को धान की उतराई, छनाई व सफाई की मद में 20 रुपये प्रति कुंतल की दर से प्रतिपूर्ति भी की गई। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 4339 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

पंजीकरण-नवीनीकरण कराते हुए धान की बिक्री

इस वर्ष बटाईदार किसानों द्वारा भी पंजीकरण-नवीनीकरण कराते हुए धान की बिक्री की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली अक्टूबर से 31 जनवरी तक धान खरीद हुई थी। पश्चिमी यूपी के बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, झांसी तथा लखनऊ संभाग के हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर खीरी में भी धान खरीद की गई।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से धान खरीद प्रारंभ हुई थी, जो 28 फरवरी तक चली। पूर्वी उप्र के अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन, आज़मगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, चित्रकूट व लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव जनपद में सुचारू रूप से धान खरीद हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें