Site icon Dainik Savera Times

Mumbai में अभी तक 66,700 से अधिक गणेश मूर्तियां की गई विर्सिजत

मुंबईः मुंबई में बृहस्पतिवार सुबह तक 66,700 से अधिक गणोश मूर्तियां विर्सिजत की जा चुकी हैं। बीएमसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक मूर्तियों का विसजर्न सुचारू रूप से जारी है और किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है। भगवान गणोश को सर्मिपत 10 दिवसीय गणोशोत्सव के तहत आमतौर पर डेढ़ दिन, पांच दिन, सात दिन और दस दिन के बाद या पारिवारिक परंपराओं के अनुसार मूर्तियां विर्सिजत की जाती हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक कुल 66,785 मूर्तियां समुद्र और कृत्रिम तालाबों समेत जल स्नेतों में विर्सिजत की जा चुकी हैं। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों, ढोल-नगाड़ों, संगीत और नृत्य के बीच मूर्तियां विर्सिजत की जाती हैं।

बीएमसी के अधिकारियों ने कहा कि अब तक जो मूर्तियां विर्सिजत की गईं हैं उनमें 66,435 मूर्तियां घरों में, 350 सार्वजनिक या सामुदायिक स्थलों में स्थापित की गईं थीं। बीएमसी ने दावा किया, ‘‘विसजर्न के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है।’’

Exit mobile version